भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत

मलयेशिया को 6-0 से रौंदा, सेमीफाइनल का दावा मजबूत किया खेलपथ संवाद हांगझोऊ। हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत महिला हॉकी टीम का विजयी सफर जारी है। पूल-ए के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने मलयेशिया को 6-0 से रौंद दिया। इस जीत के साथ सविता पूनिया की अगुआई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने का अपना दावा मजबूत कर लिया है।  भारत ने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से अर्जित किए, जबकि चार फील्ड गोल्स किए। भारत.......

निकहत जरीन ने एक साथ दो उपलब्धियां हासिल कीं

मुक्केबाज ने पदक के साथ ओलम्पिक कोटा किया तय खेलपथ संवाद हांगझोऊ। दो बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज निकहत जरीन ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर पेरिस ओलम्पिक कोटा और पदक पक्का किया। एशियाड में अपना तीसरा मुकाबला खेल रही निकहत को क्वार्टर फाइनल में जॉर्डन की नसार हनान पर आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से जीत दर्ज करने में तीन मिनट से भी कम समय लगा। राष्ट्रमंडल ख.......

पुरुष बैडमिंटन टीम ने 37 साल बाद पदक किया तय

स्क्वैश में स्वर्ण के लिए भारत-पाकिस्तान में टक्कर खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारत ने नेपाल को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर 37 साल बाद एशियाई खेलों की बैडमिंटन टीम स्पर्धा में पदक तय कर लिया है। लक्ष्य सेन ने प्रिंस दहल को 21-5, 21-8, किदांबी श्रीकांत ने सुनील जोशी को 21-4, 21-13 से और मिथुन मंजूनाथ ने बिष्णु कतुवाल को 21-2, 21-17 से पराजित किया। सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ पुरुष टीम ने कम से कम कांस्य पदक तय कर लिया। हालांकि महि.......

टेबल टेनिस में शरथ-साथियान हारकर बाहर

टेनिस में बोपन्ना-रूतुजा की जोड़ी फाइनल में खेलपथ संवाद हांगझोऊ। रामकुमार रामनाथन और साकेत मायनेनी एशियाई खेलों में टेनिस पुरुष युगल स्पर्धा के फाइनल में हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रोहन बोपन्ना और रूतुजा भोसले की मिश्रित युगल जोड़ी ने हालांकि फाइनल में पहुंच कर टेनिस में भारत के स्वर्ण पदक की आस जगाए रखी है। बोपन्ना और भोसले की जोड़ी ने मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की मिश्रित युगल सेमीफाइनल में चा.......

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने किया जापान फतह

भारत ने 2018 एशियाई स्वर्ण पदक विजेता जापान को 4-2 से हराया खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में 2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 4-2 से हराकर न सिर्फ लगातार तीसरी जीत दर्ज की बल्कि सेमीफाइनल की ओर अपना कदम बढ़ा दिया है। भारत के लिए दो गोल अभिषेक (13, 48 मिनट) में किए, जबकि एक-एक गोल मनदीप सिंह (24), अमित रोहिदास (34) ने किया। जापान ने अंतिम क्षणों में दो गोल कर अंतर 2-4 किया। य.......

मेजबान चीन एशियन गेम्म में शीर्ष पर

भारत 24 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर खेलपथ संवाद हांगझोऊ। 19वें एशियन गेम्स में मेजबान चीन की बादशाहत बरकरार है। वह अब तक 76 स्वर्ण, 43 रजत, 21 कांस्य सहित कुल 140 पदक के साथ मेडल सूची में शीर्ष पर काबिज है। भारत की बात करें तो वह 24 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत ने अभी तक 6 स्वर्ण 8 रजत, 10 कांस्य सहित कुल 24 पदक जीत.......

निकहत जरीन एशियाड के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

शिवा थापा और संजीत बाहर; नागल और अंकिता को भी मिली हार खेलपथ संवाद हांगझोऊ। दो बार की विश्व विजेता मुक्केबाज निकहत जरीन (50 किलोग्राम) ने बुधवार को एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई वहीं, शिवा थापा (63.5 किलोग्राम) और संजीत (92 किलोग्राम) हारकर एशियाई खेलों से बाहर हो गए। निकहत ने दूसरे दौर में दक्षिण कोरिया की चोरोंग बाक पर 5-0 से आसान जीत दर्ज की।  शिव आसान ड्रॉ का फायदा नहीं उठा सके और प्री-क्वार्टर फाइनल में.......

वुशू के फाइनल में पहुंचीं रोशिबिना देवी

पदक अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को समर्पित खेलपथ संवाद हांगझोऊ। जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली मणिपुर की वुशू खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने बुधवार को 60 किलो भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। रोशिबिना ने वियतनाम की एनगुएन थाई थू थुए को 2-0 से पराजित किया। उनका गुरुवार को फाइनल में चीन की वू जियाओ वेई से मुकाबला होगा। रोशिबिना ने कहा कि वह एशियाई खेलों के पदक को चीन के वीजा नहीं देने के चलते एशियाड में नहीं आ पाए अरुणा.......

भारतीय हॉकी बेटियों की सिंगापुर पर धमाकेदार जीत

संगीता की हैट्रिक से भारतीय महिला हॉकी टीम 13-0 से जीती खेलपथ संवाद हांगझोऊ। युवा स्ट्राइकर संगीता कुमारी की हैट्रिक के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में पूल-ए के अपने पहले मैच में सिंगापुर को 13-0 से शिकस्त दी। भारत ने पहले दो क्वार्टर में आठ और आखिरी दो क्वार्टर में पांच गोल दागे।  विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज भारत का सामना पूल-ए के मैच में 34वीं रैंकिंग वाली टीम से था। तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्.......

मुक्केबाजी में सचिन और नरिंदर का विजयी पंच

स्क्वॉश में भारत ने सिंगापुर और पाकिस्तान को हराया खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय स्क्वॉश टीमों ने पुरुष और महिला स्पर्धाओं में दमदार आगाज करते हुए क्रमशः सिंगापुर और पाकिस्तान पर आसान जीत दर्ज की। अनुभवी जोशना चिनप्पा, 15 साल की अनहत सिंह और तन्वी खन्ना की तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय महिला टीम ने पूल बी के अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान को 3-0 से मात दी।  एशियाई खेलों के छठे सत्र में खेल रही अनुभवी जोशना को नूर उल हुदा सादि.......